रेप पीड़िता ने मां-बाप संग खाया जहर, प्रियंका ने योगी सरकार को लताड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वाराणसी में रेप पीड़िता ने मां-बाप संग जहर खाया। तीनों की हालत गंभीर है। पीड़िता ने सुसाइड नोट में पुलिस विभाग समेत तीन आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया। आरोप है कि पीड़िता पर बयान बदलने का दबाव बनाया गया था। मामले में प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं- यूपी में सैकड़ों भयावह घटनाएं होने के बाद भी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार की तरफ से कोई हलचल नहीं दिखती। मुख्यमंत्री योगी और मंत्रियों को शर्म आनी चाहिए।
