दिग्विजय के समर्थन में राशिद अल्वी बोले- सरकार सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो दिखाए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी भी दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी करने की मांग की है। अल्वी ने कहा कि हमें सेना पर गर्व है, लेकिन सरकार पर भरोसा नहीं। सर्जिकल स्ट्राइक पर BJP नेताओं के बयानों में असमानता है। सरकार कहती है कि हमारे पास सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो है तो सरकार वह वीडियो जारी क्यों नहीं कर देती।
