हरिद्वार में आज से आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरिद्वार में आज से आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक आयोजित होगी। जिसमें मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मौजूद रहेंगे। बैठक में संघ के देशभर से प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। 11 अप्रैल तक होने वाली बैठक में सभी सह सरकार्यवाह और संघ के शारीरिक, बौद्धिक, व्यवस्था, प्रचार, सेवा एवं संपर्क इन कार्य विभागों के प्रमुखों सहित कुल 75 कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं। बैठक में कामकाज की समीक्षा करने के साथ भावी एजेंडा तय होगा।
