राउत का दावा, "शिंदे गुट ने गुवाहाटी बुलाया था, मैं गया नहीं"; राज ठाकरे ने फडणवीस को दी बधाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
संजय राउत ने दावा किया कि, "शिंदे गुट ने उन्हें भी गुवाहाटी बुलाया था। लेकिन मैं वहां नहीं गया, क्योंकि मैं बालासाहेब ठाकरे को मानने वाला हूं। जब सच आपकी तरफ हो तो किसका डर?" दूसरी तरफ, राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की है। उन्होंने डिप्टी सीएम बनने के लिए फडणवीस को बधाई दी और सरकार में मुख्यमंत्री से नीचे का पद लेने के लिए उनका अभिनंदन किया।
