राउत बोले- हमारे एमएलए किए गए अगवा, मुंबई वापसी चाहते हैं 21 विधायक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Live India
संजय राउत ने कहा कि हमारे विधायकों को अगवा किया गया। 21 विधायक हमारे संपर्क में हैं और वे मुंबई लौटना चाहते हैं। कैलाश पाटिल और देशमुख सूरत से लौटे हैं। गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में 42 बागी विधायक एक साथ बैठे दिखे। वीडियो में सभी "शिंदे साहब तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं" के नारे लगा रहे हैं। इनमें 35 विधायक शिवसेना के तो सात निर्दलीय हैं।
