'भोजपुरी गानों में अश्लीलता', संसद में मुद्दा उठाएंगे रवि किशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रवि किशन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'भोजपुरी एक हजार साल पुरानी भाषा है। इसे 25 करोड़ लोग बोलते हैं। कुछ लोग भोजपुरी गानों में अश्लीलता का इस्तेमाल कर भाषा की छवि धूमिल कर रहे हैं। मैं इसके खिलाफ संसद में कड़े कानून की मांग करूंगा। विशेष रूप से भोजपुरी भाषा के लिए यूपी में सेंसर बोर्ड गठित करने के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा करूंगा।'
