x

नड्डा और शाह से मिलकर रावत ने गंगोत्री विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की इच्छा जताई

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: catch news

अचानक दिल्ली पहुंचे उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत बीती रात जेपी नड्डा और अमित शाह से मिले। शाह के आवास पर करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में रावत ने गंगोत्री विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की इच्छा जताई। गौरतलब है कि तीरथ सिंह रावत विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने के लिए हर हाल में छह महीने के अंदर विधानसभा की सदस्यता हासिल करनी होगी।