अब बिबेक देबराय करेंगे प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की अध्यक्षता, हुआ पुनर्गठन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का पुनर्गठन हुआ है। जिसके तहत बिबेक देबराय प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की अध्यक्षता करेंगे। 27 अक्टूबर को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक सलाहकार परिषद को दो साल तक के लिए मंजूरी दी। देबराय पहले से ही इस परिषद के अध्यक्ष हैं और आगे भी रहेंगे। स्वतंत्र निकाय का गठन प्रधानमंत्री को आर्थिक और संबंधित मुद्दों पर सलाह देने हेतू हुआ।
