दिल्ली में ऑपरेशन बुलडोजर: जहांगीरपुरी में कार्रवाई पर रोक, दो हफ्ते बाद होगी सुनवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जहांगीरपुरी अतिक्रमण कार्रवाई मामले में आज हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा और अगले आदेश आने तक जहांगीरपुरी में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा है। अदालत ने यह भी साफ किया कि उनका यह आदेश सिर्फ जहांगीरपुरी के लिए है न कि देश के दूसरे हिस्सों के लिए। वहीं, इस मामले की अगली सुनवाई अब दो हफ्ते बाद होगी।
