भड़काऊ भाषण केस में अकबरुद्दीन ओवैसी बरी, हैदराबाद की स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One India
हैदराबाद की स्पेशल कोर्ट ने हेट स्पीच से जुड़े दो मामलों में एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने बुधवार को अकबरुद्दीन ओवैसी को दोनों केसों में बरी कर दिया है। बता दें कि अकबरुद्दीन एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई हैं। हैदराबाद की स्पेशल कोर्ट ने दो केसों में फैसला सुना दिया है, ये केस निर्मल और निजामाबाद में 2012 में दर्ज किए गए थे।
