रेनू बाला को विरोधियों से जान का खतरा, व्हाट्सएप कॉलर ने चेताया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ballot box India
हरियाणा की विधायक रेनू बाला को एक कॉलर ने विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल करके विरोधियों से जान का खतरा बताया। विधायक ने एसपी को शिकायत दी तो पुलिस मामले की जांच में जुटी। कॉल करने वाले ने कहा है कि विरोधियों ने उन्हें मारने के लिए 25 लाख रुपये सुपारी दी है। वह संभल कर रहें। रेनू बाला हरियाणा के यमुनानगर जिले के साढौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
