सूपर्णखा विवाद में प्रधानमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगी रेणुका चौधरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
राहुल गांधी को कल सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में दोषी ठहराया था। जिसके लिए उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई। जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। अब कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सूपर्णखा विवाद में मानहानि का मामला दर्ज कराने की बात कही। राहुल के खिलाफ यह फैसला मोदी उपनाम पर कथित टिप्पणी के चलते आया था।