चीन ने विंटर ओलंपिक की समाप्ति तक रूस से रुकवाया था यूक्रेन पर हमला- रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने विंटर ओलंपिक की समाप्ति तक रूस से यूक्रेन पर हमला रुकवाया था। अगर चीन अपने हित के तहत रूस को ऐसा करने से नहीं रोकता तो ये युद्ध और पहले शुरू हो चुका होता। चीन के वरिष्ठ अधिकारियों ने फरवरी के आरंभ में रूस के नेताओं से कहा था कि वे विंटर ओलंपिक के समाप्त होने से पूर्व हमला न करें।
