निकाय चुनाव में आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट यूपी सरकार की याचिका पर चार जनवरी को सुनवाई को तैयार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्थानीय निकाय चुनाव मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत हो गया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह इस मामले में चार जनवरी को सुनवाई करेगा। सरकार ने निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुज्ञा याचिका दायर की थी। इस पर आज कोर्ट में बहस हुई। सरकार कोर्ट से ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव की मंजूरी की अपील की है।
