युद्ध अपराध के तौर पर होगी इजरायल और हमास संघर्ष की जांच, यूएनएचआरसी में प्रस्ताव पारित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
इजरायल और कब्जे वाले फलस्तीनी इलाकों में 11 दिनों तक चले हिंसक संघर्ष की जांच युद्ध अपराध के तौर पर होगी। यूएनएचआरसी में प्रस्ताव 24/9 के अंतर से पारित हुआ। युद्ध अपराधों और अन्य दुर्व्यवहारों के लिए जांच आयोग गठित होगा। इजरायल इस फैसले से नाखुश है। बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि यूएनएचआरसी इजरायल विरोधी मंशा से ग्रस्त है। भारत ने मतदान से दूरी बनाए रखी।
