महात्मा गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए अमेरिकी संसद में फिर से प्रस्ताव पेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महात्मा गांधी को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलेगा। इस संबंध में अमेरिकी संसद में एक बार फिर प्रस्ताव पेश किया गया, जो न्यूयॉर्क के एक सांसद ने दिया। उन्होंने शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी को कांग्रेस के स्वर्ण पदक से सम्मानित करने का प्रस्ताव अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में कल पेश किया। महात्मा गांधी अमेरिकी कांग्रेस का स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले पहले भारतीय होंगे।
