एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों का आज आएगा परिणाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम आएंगे। पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर में विधानसभा के उप-चुनाव हुए थे। जबकि एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल की आसनसोल है। 12 अप्रैल को ये चुनाव हुए थे। आसनसोल से टीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया था। वहीं, भाजपा ने इस सीट से अग्निमित्रा पॉल को उतारा था।
