आज आएंगे त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। पूर्वोत्तर के इन तीन राज्यों में बीजेपी का काफी कुछ दांव पर है। बता दें, त्रिपुरा में सभी 60 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। नगालैंड में 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ क्योंकि यहां एक बीजेपी प्रत्याशी निर्विरोध जीता। मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर मतदान हुआ था क्योंकि यहां पर एक प्रत्याशी का निधन हो गया था।
