हरियाणा में किसान आंदोलन में दर्ज मुकदमों की वापसी शुरू, मुआवजा देने पर बातचीत जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मामलों की हरियाणा में वापसी शुरू हुई। साथ ही मुआवजा देने की भी बात चल रही है। इसके अलावा सरकार ने लाखों कर्मचारियों, पेंशनर्स का डीए 3% बढ़ाया। वहीं सालाना एक लाख से कम आय वाले लोगों को स्वरोजगार के लिए मिलने वाले लोन का ब्याज सरकार भरेगी। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ये घोषणाएं की।
