छत्तीसगढ़ और केंद्र के बीच धान खरीदी को लेकर चल रही तनातनी, राजस्व मंत्री ने दी कोल डिस्पैच रोकने की धमकी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच धान की खरीद को लेकर तनातनी जारी है। केंद्र द्वारा 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान को खरीदने से इनकार के बाद छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जे.एस अग्रवाल ने राज्य से कोयले के डिस्पैच को रोकने की धमकी दी है। यदि ऐसा होता है तो मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों के पावर प्लांट और उद्योगों पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा।
