ब्रिटेन में ऋषि सुनक को लिज ट्रस ने दी चुनौती, 28 वोटों की बढ़त हासिल की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में भारतीय मूल के ऋषि सुनक अब तक आगे चल रहे थे। लेकिन एक नए सर्वे में विदेश मंत्री लिज ट्रस उनसे आगे निकल गई हैं। उन्होंने ऋषि सुनक के खिलाफ 28 वोटों की बढ़त बना ली है। हालिया हुए कंजर्वेटिव पार्टी के 730 सदस्यों में से 62% ट्रस के साथ जबकि 38% सुनक के साथ हैं। कुछ सांसदों ने वोट नहीं किया है।
