ऋतु खंडूरी उत्तराखंड की पहली विधानसभा अध्यक्ष बनीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
कोटद्वार विधानसभा सीट से विधायक ऋतु खंडूरी उत्तराखंड की पहली विधानसभा अध्यक्ष बनीं। एकमात्र नामांकन के कारण वो निर्वाचित हुईं। बकौल ऋतु, वो विधानसभा को ज्यादा डिजिटल फार्मेट पर लाने का प्रयास करेंगी। महिला विधायकों को भोजन अवकाश या स्थगन के दौरान बैठने की जगह नहीं मिल पाती है। इसलिए विधानभवन में अलग कक्ष तैयार किया जाएगा। साथ ही विधानसभा परिसर को महिलाओं के लिए और ज्यादा फ्रेंडली बनाया जाएगा।
