आरजेडी और हम का बिहार बंद को समर्थन, ट्रक और बस में लगाई गई आग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
अग्निपथ योजना के विरोध में छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को आरजेडी और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा का समर्थन मिला। बंद को देखते हुए सरकार ने राज्य के 12 जिलों में 48 घंटे तक इंटरनेट बंद करने का फैसला किया। इस बीच प्रदर्शनकारियों द्वारा जहानाबाद में टेहटा ओपी के बाहर खड़े ट्रक और बस में आग लगाने की खबर सामने आई। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं।
