रॉड्रिगो चावेस ने कोस्टा रिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Japan Times
अर्थशास्त्री रॉड्रिगो चावेस ने मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता। रॉड्रिगो चावेस 8 मई को कार्यभार संभालेंगे। रॉड्रिगो को 53% तो उनके प्रतिद्वन्द्वी जोस फिगुएरेस फ़ेरर को 47% वोट मिले। फ़ेरर देश के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं। चावेस वर्ल्ड बैंक में काम करते हुए यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिर चुके हैं। चावेस ने कहा कि उन्होंने विनम्रता के साथ परिणाम स्वीकार किया है।
