x

पीएम केयर्स फंड में 10,990 करोड़ रुपये पहुंचे, केवल 3,976 करोड़ रुपये ही खर्च हुए : रिपोर्ट

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

पीएम केयर्स फंड को किसी भी आपदा में राहत कोष के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इस फंड में 2020-21 के दौरान 10,990 करोड़ रुपये पहुंचे। इसमें करीब 494.91 करोड़ रुपये विदेशी चंदे के रूप में प्राप्त हुए। 7,183 करोड़ रुपये से अधिक स्वैच्छिक अंशदान के रूप में आए। कुल राशि में से केवल 3,976 करोड़ रुपये ही खर्च हुए और 7,044 करोड़ रुपये की राशि शेष बची थी।