मोपला विद्रोह को हिन्दुओं का जनसंहार घोषित करे सरकार: आरएसएस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Hindu
आरएसएस से संबद्ध एक 'थिंक-टैंक' ने कहा कि 1921 के मोपला विद्रोह को "जनसंहार के तौर पर याद किया जाना चाहिए और एक स्मारक का निर्माण होना चाहिए।" प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे. नंदकुमार ने कहा कि केरल में मलप्पुरम में 100 साल पहले हुई 1921 की मालाबार हत्याओं की याद में सरकार को एक "जनसंहार स्मारक" बनवाना चाहिए और 25 सितंबर को "मालाबार हिन्दू जनसंहार दिवस" के रूप में मनाया जाना चाहिए।
