RSS प्रमुख मोहन भागवत ने विजयदशमी पर की शस्त्र पूजा, बोले- विभाजन का दर्द अब तक नहीं गया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: zee news
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस के 96वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को नागपुर में शस्त्र पूजा की और स्वयं सेवकों को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में इजरायली महावाणिज्यदूत कोबी शोशानी भी मौजूद रहे. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जिस दिन हम स्वतंत्र हुए उस दिन स्वतंत्रता के आनंद के साथ हमने एक अत्यंत दुर्धर वेदना भी अपने मन में अनुभव की वो दर्द अभी तक गया नहीं है.