आज चार दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीस सितंबर को चार दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचेंगे। प्रवास कार्यक्रम के दौरान भागवत ज्यादातर संघ के प्रांत मुख्यालय केशव भवन से ही संघ व इससे जुड़े संगठनों की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। संघ सूत्रों के अनुसार तीस सितंबर को केशव भवन में संघ प्रमुख प्रजा परिषद और गोवा मुक्ति आंदोलन और स्वतंत्रता सैनानियों से मुलाकात करेंगे।
