आरएसएस प्रमुख ने धर्म संसद में कही गईं बातों को किया खारिज, हिंदुत्व को लेकर कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic times
कल मुंबई में 'राष्ट्रीय एकता और हिंदुत्व' विषय पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों आयोजित धर्म संसदों में दिए गए बयानों से असहमति जताते हुए कहा कि यह हिंदुत्व नहीं है। हिंदुत्व को मानने वाले लोग ऐसे बयानों से कभी सहमत नहीं होंगे। जो बयान दिए गए वह शब्द कर्म हिंदू नहीं है। उन्होंने कहा, 'यदि कभी मैं गुस्से में कुछ कह दूं तो वह हिंदुत्व नहीं है।'
