क्रिसमस के कार्यक्रम में RSS नेता इंद्रेश कुमार ने राहुल गांधी को पढ़ाया हिंदुत्व का पाठ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान में एक रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद को हिंदू तो बताया था, लेकिन उन्होंने यह कहा कि वह हिंदुत्ववादी नहीं हैं। उनके इस बयान पर जमकर सियासी घमासान मचा। भाजपा ने तो उन्हें आड़े हाथों लिया ही, ओवैसी और केरल के सीएम तक ने उन्हें घेरा। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार उन्हें हिंदुत्व का मतलब समझाया।
