आरएसएस नेता कल्लाडका का बयान- "ड्रेस कोड न मानने वाले विद्यार्थी देश छोड़ दें"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccan herald
आरएसएस नेता कल्लाडका प्रभाकर भट ने बुधवार शाम मैंगलोर विश्वविद्यालय के मंगलगंगोत्री परिसर में स्नातकोत्तर छात्र परिषद का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संस्थाओं में ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वाले विद्यार्थी देश छोड़ दें। उनकी इस टिप्पणी व अकबर को लेकर कही गई बातों का छात्र संघों ने विरोध किया। दरअसल, उन्होंने अकबर को लेकर कुछ विवादित बातें कहीं थीं।
