केरल में आरएसएस वर्कर की हत्या, बीजेपी ने पीएफआई पर लगाया आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केरल के पलक्कड में आज एक आरएसएस वर्कर सिरिनिवासन की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उन पर दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला किया। उस समय वो शहर के मध्य स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे पीएफआई का हाथ है।
