जेएनयू में फिर बवाल, एबीवीपी सदस्यों और वामपंथियों की हुई भिड़ंत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: edexlive
जेएनयू में छात्र संघों के बीच फिर बवाल होने की खबरें हैं। दरअसल, कल जेएनयू कैंपस में वामपंथी छात्र दलों की बैठक होनी थी। इस बीच आरोप है कि एबीवीपी के कुछ सदस्य पहले ही वहां पहुंचे और वामपंथियों से उनकी बहस हुई। इस दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि मारपीट जरूर हुई है, लेकिन मामला बहुत बड़ा नहीं है।
