'अखिलेश यादव' के कार्यक्रम में भगदड़, युवा आक्रोशित, तोड़ी कुर्सियां और नेताओं को दौड़ाया
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रविवार सुबह वाराणसी के हरहुआ क्षेत्र में हाफ कंट्री रेस का आयोजन किया गया, जिसमें जमकर हंगामा हुआ. वहीं रेस में शामिल होने आए युवाओं ने कई वाहनों को क्षति पहुंचाई और पत्थरबाजी भी की. साथ ही सपा नेता रमाकांत यादव सहित अन्य मुख्य अतिथियों को दौड़ा भी लिया. सूत्रों के मुताबिक युवाओं में आक्रोश का कारण पूर्व सीएम अखिलेश यादव का कार्यक्रम का दौरा रद्द होना बताया जा रहा है.
