x

बिहार विधानसभा में हंगामा, मुस्लिमों के खिलाफ बीजेपी विधायक की टिप्पणी पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Anyfeed

कल मुस्लिम समुदाय से संबंधित मुद्दों पर बिहार विधानमंडल में सत्ता पक्ष के खिलाफ विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया। बिहार विधानसभा में बीजेपी विधायक कुमार शैलेंद्र द्वारा समुदाय विशेष के खिलाफ किए गए असंसदीय शब्द के इस्तेमाल पर विपक्षी सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए सदन के वेल में आकर सरकार-विरोधी नारेबाजी शुरू की। बाद में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के समझाने पर विपक्षी सदस्य अपनी-अपनी सीट पर लौट गए।