भारत के अलावा अब इस देश में भी चलेगा RuPay कार्ड, पीएम मोदी ने किया लॉन्च
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: ANI News
शनिवार को पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर भूटान आए हुए हैं. आज वह भूटान की राजधानी थिंपू पहुंचे यहां पर उन्होंने भूटान के पीएम डॉ. लोते शेरिंग से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने भूटान में RuPay कार्ड को लॉंच किया और कहा कि मुझे खुशी है कि इससे डिजिटल भुगतान और व्यापार तथा पर्यटन में हमारे संबंध और बढ़ेंगे. साथ ही दोनों देशों ने अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए 10 MOU पर भी हस्ताक्षर किए.
