रूस ने यूक्रेन से सेवेरोदोनेस्क में हथियार डालने को कहा, जेलेंस्की ने मांगा नाटो देशों से सहयोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aljazeera
युद्ध के 112वें दिन रूस ने पूर्वी यूक्रेन के बड़े हिस्से पर कब्जा करने का दावा करते हुए यूक्रेनी फौज को हथियार डालने के लिए कहा। सेवेरोदोनेस्क में यूक्रेनी अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर स्वीकार किया है कि रूसी सेना ने यूक्रेनी नियंत्रण वाला आखिरी पुल भी नष्ट कर नागरिकों को निकालने के सभी रास्ते काट दिए हैं। इसके बाद क्षेत्र में रूस का कब्जा तय है।
