रूसी हमले में 100 से अधिक की मौत, रूसी शहरों में प्रदर्शन, हिरासत में 1700 से ज्यादा लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cbc
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई हुई। रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में करीब 137 लोगों की मौत हुई। वहीं यूक्रेन पर किए गए हमले के खिलाफ रूस में ही प्रदर्शन शुरू हुए। इस दौरान करीब 1,700 लोग हिरासत में लिए गए। यूक्रेन का दावा है कि- तीन तरफ से हमला किया गया। यूक्रेन ने 15 टैंक ध्वस्त, 3 हेलिकॉप्टर गिराने और 50 रूसी सैनिकों को मार गिराने की बात की।
