रूस ने उड़ाया सबसे बड़ा तेल डिपो, मैरियूपोल में थियेटर पर हमले में 300 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Siasat
युद्ध के 30वें दिन रूसी सेना ने कई यूक्रेनी शहरों पर बमबारी तेज की। खारकीव में रात से लगातार गोलाबारी जारी है। स्पष्ट नहीं है कि बमबारी में कितने लोग हताहत हुए। इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए। रूस ने कैलिबर मिसाइल से यूक्रेन का सबसे बड़ा तेल डिपो उड़ाया। इसके अलावा, मैरियूपोल में थियेटर पर हमले में 300 लोगों की जान गई। यह हमला 16 मार्च को किया गया था।
