रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में हालत हर दिन के साथ बिगड़ रहे हैं। रूसी सेना लगातार पूर्वी यूक्रेन के शहरों पर हमले कर रही है। इसी बीच शुक्रवार को रूसी सेना ने लुहान्स्क शहर के बिलोहोरिवका में एक स्कूल पर बम धमाका किया। इसमें करीब 60 लोगों की मौत की आशंका है। लुहान्स्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही हैदाई ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि इस क्षेत्र में रूस और यूक्रेन की सेना आमने-सामने है।