रूस ने यूक्रेन के थिएटर पर किए हवाई हमले; 1,000 से अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news ncr
रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 22वें दिन भी जंग जारी है। इस दौरान रूस ने मारियुपोल में एक ड्रामा थिएटर और स्वीमिंग पूल पर हवाई हमले किए। जहां 1,000 से अधिक लोगों ने शरण ले रखी थी। जिसमें 80% बच्चे और महिलाएं थीं। बमबारी के बाद ड्रामा थिएटर और स्वीमिंग पूल को भारी क्षति पहुंची। हमले में बड़े पैमाने पर महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की आशंका है।
