रूस ने मैरियूपोल पर कब्जे का दावा किया, यूक्रेनी सैनिकों से सरेंडर के लिए कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: cfr
रविवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि, 'रूसी सैनिकों ने पूरे मैरियूपोल पर कब्जा किया।' रूसी सेना ने कहा- "अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री यूक्रेनी सैनिकों का आखिरी ठिकाना है। अगर वो सरेंडर करें तो जिंदा छोड़ दिया जाएगा।" रूस के मुताबिक, मैरियूपोल में करीब 4000 यूक्रेनी सैनिक मारे गए। यूक्रेन द्वारा सरेंडर का वक्त होने तक कोई जवाब नहीं मिलने के बाद रूस ने फैक्ट्री पर एयरस्ट्राइक की चेतावनी दी।
