अफगानिस्तान पर रूस ने बुलाई बैठक, तालिबान और भारत समेत 10 देश करेंगे शिरकत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूस ने मंगलवार को कहा अफगानिस्तान के मसले पर मास्को में होने वाली बैठक में 10 देशों के प्रतिनिधि और तालिबान का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। रूस ने बैठक बुधवार यानी 20 अक्टूबर को बुलाई इसमें अफगानिस्तान की सैन्य और राजनीतिक स्थिति, समावेशी सरकार के गठन और मानवीय संकट से देश को बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कोशिशों पर चर्चा की जाएगी। रूसी विदेश मंत्री लावरोव प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
