यूक्रेन का पक्षधर होने पर रूस ने जापानी दूतावास के आठ कर्मचारियों को किया निष्कासित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ की गई कार्रवाई का जापान ने विरोध किया था। जिसके बाद अब रूस ने जापानी दूतावास के आठ कर्मचारियों को 10 मई तक निष्कासित करने के निर्देश दिए गए। रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया कि जापान के खिलाफ कार्रवाई पारस्परिकता के सिद्धांत पर आधारित है। पिछले दिनों जापान ने भी आठ रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया था। जिसके पलट अब रूस ने यह कार्रवाई की।