रूस ने यूक्रेन के सिविरोदोनेस्क पर की मिसाइलों और गोलों की बौछार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
यूक्रेन के सिविरोदोनेस्क पर रूस ने जबरदस्त हमला बोला। दोनबास के लुहांस्क इलाके के सबसे बड़े शहर पर मिसाइल और गोलों की बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ। रूस का पूरा ध्यान फिलहाल सिवरस्की दोनेस्क नदी के पूर्वी हिस्से में स्थित सिविरोदोनेस्क पर कब्जा करने पर है। सिविरोदोनेस्क पर रूस अगर कब्जा कर लेता है तो लुहांस्क और दोनेस्क के कई और इलाकों तक उसकी पहुंच आसान हो जाएगी।
