जंग का 38वां दिन: रूस ने अब तक तबाह किए यूक्रेन के 15 एयरपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Latestly
रूस-यूक्रेन जंग के 38वें दिन यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूसी हवाई हमलों में यूक्रेन के अब तक 15 एयरपोर्ट बर्बाद हुए। खारकीव में रूसी सेना ने जोरदार हमला बोला। रूसी सेना गैस पाइपलाइन पर मिसाइल से हमला कर रही है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय के मुताबिक, जंग में आम नागरिकों को बहुत नुकसान हुआ। यूक्रेन में अब तक 1,232 मौत हो चुकी हैं। 1,935 लोग घायल हैं।
