रूस ने यूक्रेन में झोंके और सैनिक, मैरियूपोल में रूसी सेना ने विशाल इस्पात संयंत्र को किया नष्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Today
युद्ध के 56वें दिन रूस ने पूर्वी यूक्रेनी औद्योगिक क्षेत्र में कोयला खदानों व कारखानों पर कब्जे के लिए हमले बढ़ाए। रूस ने अपने और सैनिक दोनबास क्षेत्र में बढ़ाए। कई शहरों व कस्बों के पास सैकड़ों मील लंबे मोर्चे को निशाना बनाया। खारकीव और क्रामातोर्त्स्क पहले ही घातक हमलों की चपेट में हैं। ऐसे में पूर्वी हिस्से पर दबाव बढ़ाने के लिए रूस ने मैरियूपोल पर हमले तेज किए।
