रूस ने अमेरिकी कांग्रेस के 398 सदस्यों पर लगाया यात्रा प्रतिबंध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूक्रेन पर जारी हमलों के बीच कई देशों ने रूस पर काफी प्रतिबंध लगाए हैं। अब रूस ने भी अमेरिकी कांग्रेस के 398 सदस्यों को अपनी यात्रा प्रतिबंध की सूची में डाला। इस साल 24 मार्च को रूस के 328 सांसदों पर अमेरिकी प्रशासन ने भी यात्रा प्रतिबंध लगाए थे। बता दें कि रूस निकट भविष्य में अपनी यात्रा प्रतिबंध सूची का और विस्तार करने की योजना बना रहा है।