अमेरिका ने किया आगाह: बीजिंग ओलंपिक के दौरान यूक्रेन पर हमला कर सकता है रूस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ABP live
अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस समेत पश्चिमी देशों के प्रमुख नेताओं ने पुतिन को चेतावनी दी कि अगर रूस यूक्रेन पर आक्रमण करता है तो उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। व्हाइट हाउस के मुताबिक, संभावना है कि शीतकालीन ओलंपिक की समाप्ति से पहले ही रूसी सैन्य कार्रवाई होगी। संभावना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बीजिंग ओलंपिक के अंत से पहले यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई और आक्रमण का आदेश देंगे।
