यूक्रेन पर हमले के लिए रूस रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है : नाटो प्रमुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Financial Times
नाटो सचिव जनरल जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि हम चिंतित हैं कि मास्को यूक्रेन में रासायनिक हथियारों समेत एक झूठा झंडा अभियान चला सकता है। बता दें, रूस ने यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में चीन से सैन्य सहायता मांगी थी। स्टोलटेनबर्ग ने अब अपने संबोधन में चीन को चेताया कि अंतरराष्ट्रीय कानून को बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य के रूप में चीन ऐसा न करें।
